Throwback: जब भाई तुषार कपूर को फूटी आंख नहीं पसंद करती थीं एकता कपूर, इस एक हरकत पर बुला ली थी पुलिस

Ekta Kapoor Once Called Police Due To Tusshar Kapoor This Deed: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। एकता कपूर और तुषार कपूर की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब भाई की हरकत पर एकता कपूर ने पुलिस बुला ली थी।

Ekta Kapoor Once Called Police Due To Tusshar Kapoor This Deed: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त धाक जमाई है। टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें खुद एकता कपूर ने लॉन्च किया और उनके करियर को नया आयाम दिया। वहीं बॉलीवुड में भी एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई कई फिल्में कलाकारों के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं। एकता कपूर अपने परिवार पर जान छिड़कती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी रह चुका है, जब उनका बॉन्ड सगे भाई तुषार कपूर के साथ ही अच्छा नहीं था। इतना ही नहीं, एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने एक बार तुषार कपूर के लिए पुलिस तक घर पर बुला ली थी। इस बात का खुलासा खुद एकता कपूर ने 'द कपिल शर्मा शो' में किया था।

एकता कपूर ने जब तुषार कपूर की इस हरकत पर बुला ली थी पुलिस

End of Feed