This TV Actress Become Leading Diva After Casting With Aamir Khan: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की और असीम लोकप्रियता भी हासिल की। लेकिन किन्हीं वजहों से उन्हें बॉलीवुड से हाथ धोना पड़ा। इस लिस्ट में रोनित रॉय से लेकर आसिफ शेख तक का नाम शामिल है। इसी तरह टीवी की एक जानी-मानी हसीना ने भी आमिर खान की हीरोइन बनकर खूब फेम बटोरा था। यहां तक कि 2000 में उस एक्ट्रेस का जलवा कमाल का था। लेकिन वक्त ने उस एक्ट्रेस की जिंदगी में ऐसा मोड़ लिया कि एक वक्त पर उसने अपनी जान लेने की भी कोशिश की थी।
टीवी की वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 'बालवीर' फेम शमा सिकंदर हैं। शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने 17 वर्ष की उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था। 1999 में शमा सिकंदर पर मशहूर डायरेक्टर इंद्रा कुमार की नजर पड़ी, जिन्होंने एक्ट्रेस को मनीषा कोइराला और आमिर खान के साथ 'मन' मूवी में साइन किया। इस मूवी से शमा सिकंदर को इस कदर लोकप्रियता हासिल हुई कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। 'मन' के बाद उन्होंने 'ये मोहब्बत है', 'दूम धड़ाका', 'बायपास रोड' और 'द डेडली पार्ट' जैसी कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के अलावा शमा सिकंदर ने टीवी में भी अपनी जगह बनआई और 'ये मेरी लाइफ है', 'सीआईडी' और 'बालवीर' जैसे सीरियल्स में नजर आईं।
करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं शमा सिकंदर
शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने पिंकविला को दिये इंटरव्यू में बताया था कि साल 2000 में उनके पास इतना ज्यादा काम हो गया था कि उनकी मेंटल और फिजीकल हेल्थ पर इसका असर पड़ने लगा था। टीवी इंडस्ट्री में काम करते वक्त वह डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया था। उस दौरान शमा सिकंदर ने परेशान होकर खुद की जान लेने की भी कोशिश की। लेकिन वक्त रहते उनके माता-पिता उनका सहारा बने और उन्होंने नए सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत की।
