TV Celebs Who converted to Islam: टीवी एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया है, कुछ समय पहले आदिल खान से शादी करने के बाद राखी सावंत ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। भारत में शादी के लिए धर्म बदलना वैसे तो एक आम बात है, लेकिन जब भी कोई सैलेब्रिटी ऐसा करता है तो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कुछ समय पहले शोइब अब्राहम से शादी करने के लिए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। जिस वजह से अभी तक सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी, जिसके बाद राखी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह इस्लाम अपना चुकी हैं।
इस बीच रमजान के महीने में वह रोजा रखती भी नजर आ रही हैं। आइए ऐसे ही सैलेब्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने शादी या फिर किन्ही और वजहों से इस्लाम अपना लिया है।

Dipika Kakar
दीपिका कक्कड़
बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका ने एक्टर शोएब अब्राहम से 22 फरवरी 2018 को शादी रचाई थी। अब शादी के लगभग 5 साल बाद दोनों जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं। हालांकि आज भी दीपिका कक्कड़ को उनके धर्म परिवर्तन की वजह से काफी ट्रोल किया जाता है। शोएब से शादी के लिए दीपिका ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। आज वह हिन्दू त्योहारों के साथ ही इस्लामिक त्योहार भी मनाती हैं।
विवियन डीसेना

vivian dsena
एक्टर विवियन डीसेना ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। क्रिश्चियन फैमिली में जन्मे विवियन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने दो साल पहले इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया था। वैसे अपने पर्सनल लाइफ को लेकर विवियन हमेशा चुप्पी ही साधना पसंद करते हैं। उन्होने बताया, 'मैं साल 2019 से ही रमजान के महीने से ही इस्लाम धर्म को मानने लगा था। दिन में 5 बार इबादत करने से मुझे बहुत सुकून मिलता है।'

Rakhi sawant
राखी सावंत
एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में खुलासा किया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी कर ली थी, इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह इस्लाम को भी कबूल कर चुकी हैं। हाल ही में रमजान के महीने में राखी सावंत रोजे रखते हुए भी नजर आई हैं। इसके साथ ही कुछ समय पहले एक्ट्रेस उमराह करने भी गईं थी। हालांकि इस्लाम कबूल करने को लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जाता है।
सरोज खान

Saroj Khan
स्वर्गीय कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपनी शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया था। हालांकि सरोज खान ने दावा किया था कि वह हमेशा इस्लाम से जुड़ी हुई महसूस करती थी। धर्म परिवर्तन से पहले उनका नाम निर्मला नागपाल था।
