टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaaann में होगी साहिबा की मौत, नए ट्विस्ट और टर्न्स के लिए मेकर्स ने चढ़ाई बलि

Sahibaa Death in Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस के सीरियल तेरी मेरी डोरियां को लेकर खबर आ रही थी की यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। ऐसे में अब रिपोर्ट्स की माने तो कहानी में साहिबा की मौत दिखाई जाने वाली है आखिर ऐसा क्यूँ जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Sahibaa Death in Teri Meri Doriyaann

Sahibaa Death in Teri Meri Doriyaann: स्टार प्लस के सीरियल तेरी मेरी डोरियां इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं कहानी में लीप आने के बाद टीआरपी काफी घटती नजर आई जिसके चलते मेकर्स की काफी परेशानियाँ बढ़ी। कुछ दिनों पहले खबर आई थी की शो जल्द ही टीवी की दुनिया से अलविदा लेने वाला है। ऐसे में अब खबर आ रही है की शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स लाने के लिए अब कहानी में साहिबा के किरदार की मौत हो जाएगी। हालांकि मेकर्स ने यह फैसला क्यूँ लिया और आगे क्या होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

रिपोर्ट्स की माने तो तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann) के मेकर्स को चैनल की वजह से एक्सटेंशन मिल गया है यानि शो की बंद होने की डेट आगे हो गई है। ऐसे में मेकर्स ने फैसला किया है की टीआरपी बटोरने के लिए कहानी का अहम किरदार साहिबा की मौत दिखाई जाएगी। दरअसल साहिबा को अब आने वाली कहानी में अलग रूप में दिखाया जाएगा और सब कुछ नए सिरे से किया जाएगा। खबरें थी की हिमांशी पाराशर (Himanshi Parashar) शो छोड़ रही हैं लेकिन मेकर्स ने इन सभी अवफ़ाओं का खंडन कर दिया।

इसी के साथ कहानी में लीप आया था जिसके चलते शो में विक्रम योगेंद्र सिंह (Vikram Yogendra Singh) की दलजीत किरदार में एंट्री हुई थी। लेकिन कुछ ही दिन पहले उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। अब देखना दिलसचप होगा की क्या मेकर्स का यह फैसला दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article