Teri Meri Doriyaann का लीप प्रोमो हुआ लीक, सेट पर अंगद-साहिबा के साथ दिखे 2 नए चेहरे

Teri Meri Doriyaann Leaked Video: स्टार प्लस के सीरियल तेरी मेरी डोरियां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से प्रोमो वीडियो लीक हुआ है जो हर जगह वायरल हो रहा है।

Teri Meri Doriyaann Leaked Video: हिमांशी पाराशर और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर सीरियल तेरी मेरी डोरियां की फैन फालोइंग बढ़ती जा रही है। नए ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सीरियल काफी ज्यादा रोमांचक हो गया है। सिर्फ यही नहीं कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसको देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्सुक हैं। ऐसे में कुछ समय सोशल मीडिया पर सेट से जुड़ा एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें आने वाले प्रोमो का शूट हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वो लीकड वीडियो।

Teri Meri Doriyaann Leaked Video

सीरियल तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann) के सेट आज सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लीप के बाद आने वाली कहानी कैसे होने वाली है। वीडियो में देखने को मिल की साहिबा एक बच्चे के साथ खड़ी है और साथ ही नए किरदार की एंट्री हुई है। साथ ही अंगद भी नए अवतार में आकार साहिबा की जिंदगी में एंट्री लेगा। नए किरदार में योगेंद्र विक्रम सिंह साहिबा की जिंदगी में प्यार लाएगा।

End of Feed