टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaann में हिमांशी पराशर को मौत के घाट उतारेंगे मेकर्स, एक्ट्रेस ने बताई अंदर की बात

Teri Meri Doriyaann Himanshi Parashar Open Up On Sahiba Character Death: टीवी के चर्चित शो 'तेरी मेरी डोरियां' ने दर्शकों का मनोरंजन करने की भरपूर कोशिश की है। लेकिन बीते दिन खबर आ रही थी कि इसमें साहिबा की मौत हो जाएगी। लेकिन अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'तेरी मेरी डोरियां' से पत्ता कटने पर हिमांशी पराशर ने तोड़ी चुप्पी

Teri Meri Doriyaann Himanshi Parashar Open Up On Sahiba Character Death: टीवी के चर्चित शो 'तेरी मेरी डोरियां' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन लीप के बाद शो की कहानी तो बदली ही, साथ ही करंट ट्रैक ने 'तेरी मेरी डोरियां' की टीआरपी भी गिराकर रख दी। ऐसे में मेकर्स ने 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) की कहानी को नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया। एंटरटेनमेंट गलियारे में ये भी खबर थी कि 'तेरी मेरी डोरियां' में साहिबा की मौत हो जाएगी और कहानी को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। 'तेरी मेरी डोरियां' में होने वाले इस बदलाव को लेकर अब हिमांशी पराशर (Himanshi Parashar) ने भी चुप्पी तोड़ी है।

हिमांशी पराशर (Himanshi Parashar) ने 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) में आ रहे इन बदलावों को लेकर पिंकविला से बातचीत की। उन्होंने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, "ईमानदारी से बताऊं तो मुझे बारे में कुछ नहीं पता है और मैं अभी किसी भी चीज की पुष्टि भी नहीं कर सकती हूं।" हिमांशी पराशर ने मामले के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "दर्शकों को अभी इंतजार करना होगा और नए ट्विस्ट देखने होंगे, जो कि शो में जल्द ही आने वाले हैं। मुझे यकीन है कि 'तेरी मेरी डोरियां' में बहुत कुछ एक्साइटिंग होने वाला है।"

'तेरी मेरी डोरियां' से होगी इस कलाकार की छुट्टी

बता दें कि 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) से योगेंद्र विक्रम सिंह की छुट्टी होने वाली है। दरअसल, शो में उनका किरदार खत्म होने पर आ गया है। ऐसे में जल्द ही वह शो को अलविदा कह देंगे। बताया जा रहा है कि योगेंद्र विक्रम सिंह के किरदार दिलजीत की शो में मौत होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article