Teri Meri Doriyaann के बंद होती ही Vijayendra Kumeria की चमकी किस्मत, झोली में आ गिरा नया शो

Vijayendra Kumeria Approached For News Show: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को फिर एक बार स्टार प्लस के नए शो में लीड रोल ऑफर हुआ है, आखिरकार ये पूरी खबर क्या है जानिए इस रिपोर्ट में।

Vijayendra Kumeria Approached For News Show: टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है जो काफी सरहाने लायक है। विजयेंद्र आखरी बार शो तेरी मेरी डोरियाँ में नजर आए थे जिसमें उन्होंने अंगद बरार का किरदार निभाया था। हालांकि शो बंद होने के बाद फैंस उन्हे एक बार फिर एक नए सीरियल में देख सकते हैं लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में। जहां आप जानिए की एक्टर कैसे छोटे परदे पर वापसी करने जा रहे हैं।

Vijayendra Kumeria Approached For News Show

तेरी मेरी डोरियाँ (Teri Meri Doriyaann) इसी साल जुलाई में टीवी की दुनिया को अलविदा कह गया था, जिसमें विजयेंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) लीड रोल में थे। गिरती टीआरपी के कारण शो को एक साल पूरे होने के बाद भी बंद कर दिया गया जिसके बाद फैंस परदे पर विजयेंद्र कुमेरिया को मिस कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है की यह इंतेजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। गॉसिप टीवी की रिपोर्ट के अनुसार विजयेंद्र कुमेरिया को स्टार प्लस का एक और सीरियल ऑफर किया गया है। इस शो को कॉकरो और शैखा फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

End of Feed