टीवी मसाला

शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए बेताब हैं Tejasswi Prakash, कहा "मैं उन्हें देखते ही मर जाऊँगी..."

Tejasswi Prakash Love Shah Rukh Khan: क्या आप जानते हैं कि तेजस्वी शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं? अभिनेत्री से एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान के साथ रोमांटिक सीन करना चाहती हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Tejasswi Prakash Love Shah Rukh Khan

Tejasswi Prakash Love Shah Rukh Khan: तेजस्वी प्रकाश अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्टाइलिश लुक की वजह से बहुत ज़्यादा फैन फॉलोइंग रखती हैं। कई लोगों के लिए, वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें देखकर कई लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई लोग उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए भी बेताब रहती हैं। वह करण कुन्द्रा संग अपने रिश्ते को लेकर भी हमेशा लाइम्लाइट में बनी रहती हैं। जहां सब अभिनेत्री पर अपनी जान छिड़कते हैं वहीं खुद तेजस्वी बॉलीवुड के किंग खान पर मारती हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ग्लोबलस्पा मैगज़ीन के साथ बातचीत के दौरान, तेजस्वी प्रकाश से पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाना चाहेंगी। तो इस पर, बिग बॉस 15 की विजेता ने शाहरुख खान का नाम लिया। कारण बताते हुए, उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं उन्हें देखते ही मर जाऊँगी। इसलिए, मुझे यकीन नहीं है कि सहयोग कैसा रहेगा।" नागिन 6 फेम ने कहा, "मैं उनके साथ एक फ़िल्म, कुछ रोमांटिक करना चाहूँगी। मुझे पता है कि वह एक पिता की तरह हैं लेकिन मैं उनसे प्यार करती हूँ।"

बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी थे और विक्की कौशल भी खास भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article