टीवी मसाला

School College Ani Life Trailer: रोहित शेट्टी की मूवी के लिए Tejasswi Prakash ने किया लिपलॉक, देखें Video

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 20, 2023, 02:18 PM IST

Tejasswi Prakash Marathi Film School College Ani Life Trailer: तेजस्वी प्रकाश की फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' 14 अप्रैल 2023 को स्क्रीन पर आएगी। फैन्स पिछले 3 साल से इसका इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के दौरान साल 2020 में इस फिल्म की घोषणा की थी।

Image

School College Ani Life Trailer

school college ani life Film trailer release : तेजस्वी प्रकाश के फैन्स के लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो चुका है। तेजस्वी प्रकाश की पहली मराठी डेब्यू फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ट्रेलर सामने आ चुका है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में तेजस्वी प्रकाश लीड हीरोइन हैं और उनकी पहली झलक वाकई काबिले-तारीफ है। नागिन-6 की अदाकारा तेजस्वी प्रकाश फिल्म में बेहद मासूम दिख रही हैं। वहीं उनकी जोड़ी एक्टर करण परब के साथ खूब जम रही है।

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, वहीं विहान सूर्यवंशी द्वारा 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' नामक मराठी फिल्म को निर्देशित किया गया है। 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक नौजवान स्कूल और कॉलेज लाइफ की चुनौतियों और खुशियों का सामना करता है। तभी उसकी लाइफ में एक लड़की की एंट्री होती है जिससे उसे पहली नजर में प्यार हो गया है। हर लव स्टोरी की तरह इसमें भी कई परेशानियां आती हैं। जिसकी एक झलक आप ट्रेलर में देख सकते हैं।

तेजस्वी प्रकाश की फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' 14 अप्रैल 2023 को स्क्रीन पर आएगी। वैसे एक्ट्रेस के फैन्स पिछले 3 साल से इसका इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि जब साल 2020 में तेजस्वी प्रकाश ने रोहित शेट्टी का टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी किया था तभी उनकी इस फिल्म की घोषणा हो गई थी। हालांकि किन्हीं कारणों से ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। तभी से फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कि अब जाकर खत्म हो सका है।

'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' से रोहित शेट्टी ने भी बतौर निर्माता मराठी सिनेमा में कदम रखा है। हिंदी सिनेमा में कॉप यूनिवर्स के लिए पॉपुलर फिल्म निर्माता रोहित अब नई इंडस्ट्री में एंट्री ले रहे हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article