TV Actors Finalized For Teere Ho Jaaein Hum: सरगुन मेहता और रवि दुबे के प्रोडक्शन तले बन रहा शो 'तेरे हो जाएं हम' रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल पहले इस शो में टीवी दुनिया की मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ी प्रियंका चाहर चौधर और अंकित गुप्ता नजर आने वाले थे। हालांकि हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया जिसके चलते अंकित ने शो से हाथ खींच लिए। ये जान फैंस काफी दुखी हुई थे तो वहीं मेकर्स नए मेल लीड की तलाश में जुट गए। अब खबर आ रही है कि मेकर्स को शो के हीरो मिल गया है जो एक फेमस टीवी एक्टर है।
उड़ती-उड़ती खबर आ रही है कि अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) द्वारा 'तेरे हो जाएं हम' (Teere Ho Jaaein Hum) शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने मेल लीड का ऑफर बरुन सोबती (Barun Sobti) को ऑफर किया है। हालांकि अभी तक इस खबर की औपचारिक तौर पर कोई घोषणा मेकर्स की तरफ से नहीं हुई है। अगर बरुन सोबती शो में नजर आते है तो वो और प्रियंका चाहर चौधरी ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए नजर आएंगे। बता दें शो यूट्यूब चैनल 'ड्रीमियत' पर टेलिकास्ट किया जाएगा जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
बरुन सोबती इससे पहले सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और ओटीटी सीरीज 'असुर', रात जवान है, तनहाइयाँ में नजर आ चुके हैं। बरुन सोबती को वापिस से स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए काफी बड़ी बात है। प्रियंका और अंकित की बात करें तो उन दोनों का ब्रेकअप क्यूँ हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन इस कपल के ब्रेकअप से फैंस काफी उदास हैं।
