टीवी मसाला

TMKOC: पलक सिंधवानी के आरोप लगाते ही निशाने पर आए Asit Modi, फैंस ने की जेल भेजने की मांग

TMKOC Asit Modi Trending: सोनी चैनल का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कुछ समयसे लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के निर्माता असित मोदी पर कई अलग-अलग इल्जाम लग रहे हैं जिसके बाद फैंस उनको जेल भेजने की डिमांड कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

TMKOC Asit Modi Trending

TMKOC Asit Modi Trending: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। सालों से टीवी पर टेलिकास्ट होता आ रहा ये सीरियल अपने फैंस को एंटेरटें करने में कोई कमी नहीं छोड़ता है। हालांकि पिछले कुछ समय ये "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" कुछ गलत तरीकों से सुर्खियों में छाया हुआ है। बता दें की शो के डायरेक्टर असित मोदी (Asit Modi) पर बहुत से पूर्व कलाकार कई अलग-अलग तरह के इल्जाम लगा चुके हैं। सबसे अधिक जो चर्चा में रहीं वह थीं जेनिफर मिस्त्री, उन्होंने निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब हाल ही में शो को अलविदा कह चुकीं पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने भी असित मोदी पर कुछ इल्जाम लगाए हैं, जिसके बाद फैंस निर्माता को जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

बता दें की 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने शो को अलविदा कह दिया है। लेकिन जाते-जाते उन्होंने शो के काले राज से भी पर्दा उठाया है। पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने मेकर्स पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि उन्हें सेट पर "पैनिक अटैक" आते थे। जिस वजह से उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ता था। अब पलक सिंधवानी के इन इल्जामों के बाद शो को देखने वाले फैंस काफी गुस्से में आ गए हैं।

तारक मेहता के निर्माता असित मोदी पर लग रहे हैं इतने इल्जामों के फैंस बहुत गुस्से में आ गए हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कॉमेंट करते हुए "असित मोदी को इस शो को बंद करने के लिए कहा है।" वहीं एक अन्य यूजर ने "असित मोदी को जेल भेजने की डिमांड की है।'

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article