टीवी मसाला

Anupama में लीप के बाद होगी इस हसीना की एंट्री, कभी 'सोन परी' बन जीता था फैंस का दिल

Tanvi Hegde entry in Anupama: ​रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो अनुपमा को लेकर खबर सामने आ रही है कि लीप के बाद किंजल की बेटी का रोल अदा करने के लिए शो में नई एंट्री होने वाली है। आइए एक नजर इस पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Tanvi Hegde entry in Anupamaa

Tanvi Hegde entry in Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अभिनीत इस शो में जल्द ही लीप आने वाला है। जिसके बाद शो की कहानी और किरदार दोनों को बदल दिया जाएगा। हालांकि अभी तक अनुपमा के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद लीप के बाद शो में एंट्री मारने वाले सितारों के नाम सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि अनुपमा (Anupama) के लिए 'सोन परी' सीरियल में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है। आइए एक नजर इस पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो अनुपमा को लेकर खबर आ रही है कि लीप के बाद की कहानी के लिए मेकर्स ने "तन्वी हेगड़े" (Tanvi Hegde) को अप्रोच किया है। बता दें की तन्वी को सोनी परी टीवी शो में 'फ्रूटी' के किरदार के लिए जाना जाता है। इंडियन फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक तन्वी हेगड़े शो में किंजल की बेटी का किरदार प्ले करते नजर आएगी।

खैर! इस बीच अनुपमा के वर्तमान ट्रैक के बारे में आपको बताए तो अनुपमा-अनुज एक बार फिर शादी करने वाले हैं। अनुज, अनुपमा को बताता है कि मंडप पर सभी चीज की तैयारी हो चुकी है। लेकिन नए प्रोमो में दिखाया गया है कि बच्चों के मंडप के पास खेलने के दौरान आग लग जाएगी और पूरे आशा भवन में अफरा-तफरी मच जाएगी। इस बीच अनुपमा को पता चलेगा की आध्या आशा भवन के अंदर ही फस गई है। अब देखना है कि मेकर्स आध्या का रोल यही खत्म कर देते हैं कि कुछ नया ट्विस्ट लेकर आते हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article