जान से मारने वाली धमकी पर दिलीप जोशी ने खोली पोल, बोला- भला हो उस शख्स का जिसकी वजह से लोगों ने किया याद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 08:08 PM IST

तारक मेहता में जेठालाला का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब इस मामले पर दिलीप जोशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा कि मैं उस इस शख्स का धन्यवाद करना चाहता हूं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) को जान से मारने की धमकी मिली थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 25 हथियारबंद लोगों ने एक्टर को घेर लिया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए। अब इस मामले पर दिलीप जोशी ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने इस खबर को अफवाह बताया है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे नहीं पता ये खबर कैसे और कहां से फैली। इस खबर की वजह से मुझे कई लोगों मे कॉल किया और मेरा हाल- चाल पूछा। सभी लोगों से बात करके मुझे काफी अच्छा लगा। मुझे पता चला कि इतने सारे लोग मुझे प्यार करते हैं। इतने सारे लोग मेरे और मेरे परिवार के लिए परेशान थे, ये खुशी की बात थी।

dilip joshi

dilip joshi (credit pic: instagram)

एक्टर ने कहा, भला हो उसको जिसने ये गलत खबर फैलाई। मुझे इतने लोगों के फोन आए मेरा हाल- चाल पूछने के लिए। उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। एक्टर ने आगे कहा- हमने अगर कुछ किया हो तो कोई बात निकले, बिना सिर पैर वाली खबर है ये।

End of Feed