TMKOC: दयाबेन के बाद जेठालाल ने भी लिया शो से ब्रेक, क्या छोड़ चुके हैं शो?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 29, 2023, 05:32 PM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिलीप जोशी (Dilip Joshi) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शो में एक्टर जेठालाल की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रहे हैं। क्या एक्टर ने शो को अलविदा कह दिया है?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछेल 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो के ऑइकोनिक कैरेक्टर ने फैंस के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। शो के हर कैरेक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शो पिछले कुछ समय से विवादों में भी है। लेकिन इसके शो की टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा है। शो में जेठालाल लंबे समय से नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक्टर के शो छोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप जोशी ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया है। एक्टर इन दिनों तंजानिया के धार्मिक ट्रिप पर रहा है। बहुत कम ऐसा होता है जब एक्टर अपने शो के बिजी शेड्यूल के बीच ब्रेक ले।

End of Feed