टीवी मसाला

Exclusive: गुरुचरण सिंह की हालत देख Jennifer Mistry Bansiwal का फूटा गुस्सा, TMKOC के मेकर्स को सुनाई खरी खोटी

Jennifer Mistry Bansiwal on Gurcharan Singh Health: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फ़ेम गुरचरण सिंह कुछ समय से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। कमजोरी होने की वजह से एक्टर ने पानी और खाना छोड़ दिया है। इस बीच एक्टर की दोस्त जेनिफर मिस्ट्री बंसीवाला का गुस्सा शो के मेकर्स पर फूटा है।

Image

Jennifier Mistry Bansiwala Reacts On Gurucharan Singh

Jennifer Mistry Bansiwal Reacts On Gurucharan Singh: सोनी टीवी के सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फ़ेम गुरचरण सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुके गुरचरण सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक्टर ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने 20 दिन से खाना-पानी छोड़ दिया है। सिर्फ यही नहीं एक्टर ने अपनी मृत्यु की भी भविष्यवाणी की। एक्टर का मानना है कि 14-15 को किसी एक दिन दुनिया को पता चल जाएगा की वो जिंदा हैं या नहीं।

अब अपने दोस्त की इस हालत को देखते हुए टीवी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाला (Jennifer Mistry Bansiwal) टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान शो के मेकर्स पर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने कहा कि ''वो लोग यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स किसी के पास नहीं हैं। मेरे केस में उन्होंने मेरे लिए स्टैंड नहीं लिया तो उसके लिए क्या लेंगे। जब मेरी बहन की मौत पिछले साल हुई थी, तब किसी ने मुझे कॉल भी नहीं किया था। वे कभी उसकी मदद नहीं करेंगे।” इसी के साथ जेनिफर ने बताया कि उन्होंने गुरचरण को फोन करने की कोशिश की थी लेकिन नंबर सेवा से बाहर बताया जा रहा है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फ़ेम एक्ट्रेस ने अपने दोस्त गुरचरण सिंह (Gurucharan Singh) के ठीक होने की दुआ भी मांगी। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि गुरचरण ने उनसे 1 लाख उधार मांगे थे हालांकि एक्टर ने पैसे लेने से मना कर दिया। कुछ समय बार गुरचरण ने फिर जेनिफर से 17 लाख उधार मांगे लेकिन किसी कारण वर्ष एक्ट्रेस देने में असमर्थ रहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article