TMKOC फेम Gurucharan Singh की मुश्किल घड़ी में मसीहा बना ये बॉलीवुड सिंगर, डिप्रेशन से जूझ रहे एक्टर का थामा हाथ

TMKOC Gurucharan Singh Gets Support: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह की हालत इन दिनों काफी बुरी चल रही है। ऐसे में मसीहा बन एक्टर को इस बॉलीवुड सिंगर का सपोर्ट मिला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस बॉलीवुड सिंगर का नाम जो अब गुरुचरण को सपोर्ट करने वाले हैं।

TMKOC Gurucharan Singh Gets Support: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर गुरुचरण सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले गुरुचरण ने खाना-पानी त्याग दिया था, ऐसे में उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिस्चार्ज होते ही एक्टर ने बताया कि उनके उपर लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज है। इसी के साथ एक्टर डिप्रेशन से भी गुजर रहे हैं। हालांकि अब फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के इस मशहूर गायक ने एक्टर को मदद का हाथ दिया है। ये खुशखबरी खुद गुरुचरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

TMKOC Gurucharan Singh Gets Support

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की। क्लिप में गुरुचरण सिंह के साथ बॉलीवुड गायक मिका सिंह नजर आए। इस दौरान एक्टर ने सिंगर के लिए तरीफ़ों के पुल बांधते हुए उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया। खुद मिका सिंह भी कैमरे के सामने आकार गुरुचरण को सपोर्ट करते हुए नजर आए। वीडियो में गुरुचरण के चेहरे पर खुशी देखि जा सकती थी क्यूंकी उन्हे अब मिका सिंह (Mika Singh) का सपोर्ट मिला है।

End of Feed