TMKOC छोड़ने के 8 साल बाद कुछ ऐसी हालत में दिखीं दयाबेन, शक्ल सूरत देख फैंस भी रह गए हक्के बक्के

Disha Vakani Transformation: सोनी टीवी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर दिशा वकानी ने घर घर पहचान बनाई। इस बीच शो छोड़ने के 8 साल बाद दिशा की पहली झलक देखने को मिली। एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई इंसान चौंक गया। यहाँ देखिए दिशा की तस्वीर।

Disha Vakani Transformation: दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले 18 साल से ये शो टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स दे मेकर्स दर्शकों का दिल जीतने से नहीं चूंकते। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने टीवी दुनिया को 8 साल पहले अलविदा कहा था। हाल ही में इंटरनेट पर दिशा की लेटेस्ट फोटो वायरल हुई जिसमें एक्ट्रेस की शकल देख हर कोई हैरान रह गया, यहाँ देखिए वायरल पोस्ट।

TMKOC Disha Vakani

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभा चुकीं दिशा वकानी (Disha Vakani) लेटेस्ट तस्वीर में काफी अलग लग रही हैं। दिशा वकानी दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। ऐसे में 8 साल बाद दिशा का ट्रांसफॉर्मेशन काफी हैरान करने वाला है। तस्वीर में दिशा ने गुजराती स्टाइल साड़ी पहनी है जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। लोगों का मानना है कि शादी और प्रेग्नेंसी के बाद दिशा का वजन भी बढ़ा है। सालों बाद अपनों दयाबेन को देख फैंस काफी खुश हुए। फैंस आज भी चाहते हैं कि दिशा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में वापिस लौट आएं क्यूँकि उनके बिना कहानी सूनी है।

End of Feed