टीवी मसाला

TMKOC के जेठालाल को जब सलमान खान संग शेयर करना पड़ा रूम, एक्टर ने सालों बाद बयां किया मंजर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi Shared Room With Salman Khan in Hotel: टीवी के मशहूर एक्टर दिलीप जोशी ने अपने करियर में 'हम आपके हैं कौन' में भी काम किया था। इस दौरान दिलीप जोशी को सलमान खान के साथ होटल में रूम शेयर करना पड़ा था, जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया।

Image

दिलीप जोशी को सलमान खान संग शेयर करना पड़ा था रूम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi Shared Room With Salman Khan in Hotel: टीवी के मशहूर एक्टर दिलीप जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। दिलीप जोशी ने करियर के शुरुआती दिनों में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'मैंने प्यार किया' से लेकर 'हम आपके हैं कौन' तक शामिल हैं। जहां 'मैंने प्यार किया' में दिलीप जोशी (Dilip Joshi), सलमान खान के घर के नौकर बने थे। वहीं 'हम आपके हैं कौन' में दिलीप जोशी, माधुरी दीक्षित के कजन बने थे। खास बात तो यह है कि 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान दिलीप जोशी को सलमान खान (Salman Khan) के साथ रूम भी शेयर करना पड़ा था। इस किस्से का खुलासा खुद दिलीप जोशी ने किया था।

दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने 'हम आपके हैं कौन' का जिक्र करते हुए सूरज बड़जात्या के बारे में भी बताया। उन्होंने सूरज बड़जात्या के व्यवहार के सिलसिले में कहा, "वह अपने सभी कलाकारों को एक समान मानते हैं और उनके साथ एक जैसा व्यवहार भी करते हैं।" दिलीप जोशी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सलमान खान के साथ शूटिंग के बीच होटल में रूम भी शेयर किया था। सलमान खान (Salman Khan) का रिएक्शन साझा करते हुए दिलीप जोशी ने कहा कि उन्हें कभी भी रूम शेयर करने में कोई परेशानी नहीं हुई। यहां तक कि उन्होंने कभी भी कोई नखरे तक नहीं दिखाए।

माधुरी दीक्षित के फैन रहे हैं दिलीप जोशी

'हम आपके हैं कौन' में दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने भले ही माधुरी दीक्षित के कजन का किरदार निभाया था। लेकिन असल जिंदगी में वह उनके बहुत बड़े फैन थे। यहां तक कि खुद सूरज बड़जात्या ने उन्हें माधुरी दीक्षित से मिलवाया, साथ ही परिचय में कहा कि ये 'गुजराती इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं।'

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article