टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिशा वकानी को किनारे कर नई दयाबेन ले आए असित मोदी, शूटिंग भी हुई शुरू!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Dayaben Shooting Starts At Set: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खास बात तो यह है कि शो को अपनी नई दयाबेन मिल चुकी है और उन्होंने सीरियल के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई दयाबेन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Dayaben Shooting Starts At Set: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो बीते कई सालों से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। घर-घर में धाक जमाने के साथ-साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने टीआरपी में भी अच्छी खासी जगह बनाई हुई है। हालांकि आज भी लोगों को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन की कमी खलती है। साल 2017 से ही लोग असित मोदी के शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म होने पर आ गया है। दरअसल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर खबर है कि मेकर्स को अपनी नई दयाबेन मिल चुकी है।

न्यूज 18 के मुताबिक, असित मोदी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लिए अपनी नई दयाबेन मिल चुकी है। एक्ट्रेस के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि नई हसीना ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े सूत्रों ने दी है। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "हां ये सही है। असित जी बहुत दिनों से नई दयाबेन की तलाश में लगे हुए थे। और हाल ही में उन्हें एक ऑडिशन बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस के साथ मॉकशूट अभी जारी है। उस एक्ट्रेस को हमारे साथ शूटिंग करते हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है।"

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नई दयाबेन की एंट्री की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर असित मोदी शो में दयाबेन की वापसी कराते हैं तो सीरियल को टीआरपी में नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article