Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Aishwarya Sharma To Play Dayaben: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते 15 सालों से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। हालांकि 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की दयाबेन यानी दिशा वकानी ने शो को अलविदा कह दिया था। दयाबेन के बगैर शो भले ही सालों से चल रहा है, लेकिन लोगों को आज भी इस कैरेक्टर की कमी खलती है। मेकर्स भी कई बार दर्शकों से वादा कर चुके हैं कि दयाबेन की शो में वापसी होगी। इसके लिए कई एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आए। वहीं अब एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को लेकर कहा जा रहा है कि वह दया बेन बनकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कदम रख सकती हैं।
दरअसल, ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आई थीं, जहां उन्होंने अपनी फैंस की खूब सारी डिमांड पूरी की। लाइव के दौरान ही एक यूजर ने उनसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की दयाबेन की मिमिक्री करने के लिए कहा, जिसपर ऐश्वर्या शर्मा ने भी अपनी ओर से 100 प्रतिशत दिया। खास बात तो यह है कि उनकी एक्टिंग देखकर लोग भी इंप्रेस हो गए।
ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के लाइव के दौरान दयाबेन के तौर पर उनकी एक्टिंग देख एक यूजर ने लिखा, "ये तो दयाबेन का किरदार बखूबी निभा रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे ये तो बिल्कुल उसी की तरह आवाज निकाल रही हैं।" बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन के लिए ऐश्वर्या शर्मा से पहले दिव्यांका त्रिपाठी, राखी विजन और ऐश्वर्या सखूजा जैसी हसीनाओं का नाम सामने आ चुका है।
