Taarak Mehta कर रहे दूसरी शादी, 50 साल की उम्र में Sacchin Shrof को हुआ प्यार!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 22, 2023, 10:22 AM IST

taarak mehta ka ooltah chashmah actor sacchin shrof wedding: तारक मेहता के एक्टर सचिन श्रॉफ दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। तीन दिन बाद ही यानि 25 फरवरी को सचिन, मुंबई में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बताया जा रहा है- 'लड़की की पहचान को बेहद गोपनीय रखा गया है। परिवार थोड़ा अंधविश्वासी है।'

sacchin shrof to tie the knot on february 25: प्रोफेशनल लाइफ के बाद अब सचिन श्रॉफ की पर्सनल लाइफ में भी चीजें ट्रैक पर आ रही हैं। टीवी अभिनेता सचिन श्रॉफ फिलहाल टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभा रहे हैं। इस शो में आने के बाद से सचिन श्रॉफ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कम वक्त में उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहुंच बना ली है। अब सचिन श्रॉफ एकबार फिर से प्यार और शादी को दूसरा मौका देने के लिए तैयार हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक तारक मेहता के एक्टर सचिन श्रॉफ दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। 25 फरवरी को सचिन श्रॉफ मुंबई में एक फैमिली फ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

Taarak Mehta Actor Sacchin Shrof

अरेंज मैरिज कर रहे सचिन श्रॉफ

End of Feed