टीवी मसाला

Sushant Singh Rajput की पुण्यतिथी पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रखवाई प्रार्थना सभा, तस्वीर के आगे हाथ जोड़े आईं नजर

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की चौथी पुण्यतिथि है। आज सभी उनको चाहने वाले याद करके एक बार फिर भावुक हो उठे हैं। जहां सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता की पुण्यतिथि पर एक नोट लिखा, वहीं उन्होंने एक प्रार्थना सभा भी रखवाई।

Image

Sushant Singh Rajput Death Anniversary

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। 2020 में उनकी अचानक मृत्यु ने सभी को सदमें में डाल दिया था। बता दें कि आज, 14 जून 2024 को दिवंगत अभिनेता की चौथी पुण्यतिथि है। आज सभी उनको चाहने वाले याद करके एक बार फिर भावुक हो उठे हैं। भले ही आज सुशांत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमारे दिलों में बसे हुए हैं। जहां सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता की पुण्यतिथि पर एक नोट लिखा, वहीं उन्होंने एक प्रार्थना सभा भी रखवाई। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता की पुण्यतिथि एक प्रार्थना सभा रखी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। श्वेता सिंह ने अपने भाई सुशांत की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना भी की। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एसएसआर का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे। कैप्शन में उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखा और अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई। श्वेता ने अधिकारियों से 14 जून, 2020 को जो कुछ हुआ, उसकी जांच करने की “याचना” की और साझा किया कि अब उन्हें हार मानने का मन कर रहा है।

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा आपको हमें छोड़े हुए 4 साल हो गए हैं और हम अभी भी नहीं जानते कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ था। आपकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। मैं असहाय महसूस करती हूं और सच्चाई के लिए अनगिनत बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हूं। मैं अपना धैर्य खो रही हूं और हार मानने का मन कर रहा है। लेकिन आज, एक आखिरी बार, मैं उन सभी से पूछना चाहती हूं जो इस मामले में मदद कर सकते हैं कि अपने दिल पर हाथ रखें और खुद से पूछें: क्या हमें यह जानने का हक नहीं है कि हमारे भाई सुशांत के साथ क्या हुआ था? यह एक राजनीतिक एजेंडा क्यों बन गया है? कृपया, मैं अनुरोध और विनती कर रही हूँ - एक परिवार के रूप में आगे बढ़ने में हमारी मदद करें।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article