Surbhi Chandna Flaunts Diamond Wedding Ring: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंंग से लोगों का खूब दिल जीता है। चाहे 'इश्कबाज' हो या फिर 'नागिन 5', हर टीवी शो में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) खूब जची हैं। बीते 2 मार्च को सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। वहीं बीती रात सुरभि चंदना ने अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा की, जिसमें वह पति के कंधे पर हाथ रख पोज देती नजर आईं।
यह भी पढ़ें: फिगर बिगड़ते ही चौपट हुआ TV की इन हसीनाओं का करियर, झोली में गिरने लगे मां और सास के रोल
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने पति करण शर्मा के साथ पोज देते वक्त अपने हीरे की बड़ी सी अंगूठी भी फ्लॉन्ट की, जिसकी कीमत लाखों करोड़ों में है। सुरभि चंदना की ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुरभि चंदना ने अपनी शादी की तारीख भी कैप्शन में लिखी, जो कि '2 मार्च, 2024' है। सुरभि चंदना की इस पोस्ट को लेकर टीवी सितारे उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। निशा रावल ने सुरभि चंदना की पोस्ट पर कमेंट किया, "नई शुरुआत के लिए चियर्स।" वहीं रश्मि देसाई ने लिखा, "नई शुरुआत के लिए तुम्हें दिल से बधाइयां।" उनके अलावा सुरभि ज्योति, हेली शाह, मृणाल देसाई और श्रेणु पारिख जैसे सितारों ने भी कमेंट कर एक्ट्रेस को खूब सारी बधाइयां दीं।
बता दें कि सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और करण शर्मा बीते 13 सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। उनकी जोड़ी को फैंस द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है। सुरभि चंदना ने शादी में ग्रे और पिंक कलर का लहंगा पहना, जिसमें उन्हें देख लोग बलाएं लेते नजर आए। कुछ यूजर्स ने उन्हें बॉलीवुड हसीनाओं ने भी बेहतर बताया।
