टीवी मसाला

करोड़ों की वेडिंग रिंग पहन खूब इतराईं Surbhi Chandna, पति के कंधे पर हाथ रख फैंस को दिखाई झलक

Surbhi Chandna Flaunts Diamond Wedding Ring: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने बीते 2 मार्च को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी रचाई थी। वहीं बीती रात सुरभि चंदना ने करण शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी हीरे की अंगूठी भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Image

सुरभि चंदना ने फ्लॉन्ट की हीरे की अंगूठी

Surbhi Chandna Flaunts Diamond Wedding Ring: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंंग से लोगों का खूब दिल जीता है। चाहे 'इश्कबाज' हो या फिर 'नागिन 5', हर टीवी शो में सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) खूब जची हैं। बीते 2 मार्च को सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। वहीं बीती रात सुरभि चंदना ने अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा की, जिसमें वह पति के कंधे पर हाथ रख पोज देती नजर आईं।

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने पति करण शर्मा के साथ पोज देते वक्त अपने हीरे की बड़ी सी अंगूठी भी फ्लॉन्ट की, जिसकी कीमत लाखों करोड़ों में है। सुरभि चंदना की ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को साझा करते हुए सुरभि चंदना ने अपनी शादी की तारीख भी कैप्शन में लिखी, जो कि '2 मार्च, 2024' है। सुरभि चंदना की इस पोस्ट को लेकर टीवी सितारे उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। निशा रावल ने सुरभि चंदना की पोस्ट पर कमेंट किया, "नई शुरुआत के लिए चियर्स।" वहीं रश्मि देसाई ने लिखा, "नई शुरुआत के लिए तुम्हें दिल से बधाइयां।" उनके अलावा सुरभि ज्योति, हेली शाह, मृणाल देसाई और श्रेणु पारिख जैसे सितारों ने भी कमेंट कर एक्ट्रेस को खूब सारी बधाइयां दीं।

बता दें कि सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और करण शर्मा बीते 13 सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। उनकी जोड़ी को फैंस द्वारा भी खूब पसंद किया जाता है। सुरभि चंदना ने शादी में ग्रे और पिंक कलर का लहंगा पहना, जिसमें उन्हें देख लोग बलाएं लेते नजर आए। कुछ यूजर्स ने उन्हें बॉलीवुड हसीनाओं ने भी बेहतर बताया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article