Surbhi Chandna first Diwali after marriage: कल बीते दिन टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी ने दिवाली का भव्य उत्सव मनाया। इस मौके पर टीवी की खूबसूरत हसीना सुरभि चंदना ने भी अपने पति करण शर्मा संग शादी के बाद पहली दिवाली मनाई। बता दें कि शादी के बाद ससुराल में सुरभि चंदना की यह पहली दिवाली थी और उन्होंने धूमधाम से पति करण शर्मा संग खुशी से इस त्योहार को मनाया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Surbhi Chandna first Diwali after marriage
बता दें कि सुरभि चंदना और करण शर्मा पिछले 14 साल से एक दूसरे ओ डेट कर रहे थे। इसके बाद हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में जोड़ा है। इस साल की दिवाली की तस्वीर सुरभि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिनमें अनमोल पलों को कैद किया गया था। इस जोड़े को दीये जलाते, रंगोली बनाते और अपने पालतू जानवरों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। सुरभि ने अपने प्रशंसकों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
दिवाली से पहले सुरभि ने अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें भी साझा की थी। सुरभि ने बताया, "हम 14 सालों से साथ हैं, लेकिन मैंने कभी उनके लिए व्रत नहीं रखा। पंजाबी बहुत जोश के साथ मनाते हैं, और मैं भी खुश हूँ!" सुरभि ने अपनी माँ की तरह ही पराठों और आलू गोभी के साथ सरगी बनाकर एक पारिवारिक परंपरा का सम्मान किया। सुरभि ने सभी रीति रिवाजों को फ़ॉलो करते हुए अपने पति करण के लिए एक प्यार सा उपहार भी रखा था।"
