टीवी मसाला

Anupamaa: देवरानी-जेठानी Nidhi Shah-Nishi Saxena ने साथ मनाई दिवाली, लंदन के कल्चर इवेंट में जमाया रंग

Nidhi Shah-Nishi Saxena Celebrated Diwali At London: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा की स्टार रह चुकी निधी शाह (Nidhi Shah) और निशी सक्सेना (Nishi Saxena) की लंदन से खूबसूरत तस्वीर सामने आ रही है जिसमें वह साथ दिवाली मानते नजर रहे हैं। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Nidhi Shah-Nishi Saxena Celebrated Diwali At London

Nidhi Shah-Nishi Saxena Celebrated Diwali At London: राजन शाही के शो अनुपमा ने पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी जगह बनाई हुई है। बता दें की हाल ही में आए 15 साल के लीप के बाद शो की काहनी और किरदार दोनों बदल गए हैं। ऐसे मे मेकर्स अनुपमा देखने वाले फैंस का मनोरंजन बनाए रखने के लिए नए ट्विस्ट एण्ड टर्न लेकर आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड में शाह परिवार दिवाली का भव्य उत्सव मनाता भी नजर आएगा। इस बीच अनुपमा की स्टार रह चुकी निधी शाह (Nidhi Shah) और निशी सक्सेना (Nishi Saxena) की लंदन से तस्वीर सामने आ रही है जिसमें वह साथ दिवाली मानते नजर रहे हैं। आइए देखते हैं।

अनुपमा स्टार निधी शाह (Nidhi Shah) ने अपने इंस्टाग्राम पर आज लंदन से बहुत सी तस्वीरें पोस्ट की हैं। निधी के साथ निशी सक्सेना (Nishi Saxena) को भी तस्वीरों में देखा जा सकता है। बता दें की शो में निधी शाह किंजल का रोल अदा करती थीं और निशी सक्सेना अनुपमा की छोटी बहु का रोल अदा करती थी। हालांकि यह दोनों बेस्ट फ्रेंड अब शो से बाहर हो चुकीं हैं। निधी शाह द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों हसीनाएं लंदन के कल्चर इवेंट में शामिल हुई हैं। उन्होंने दिवाली के शुभ त्योहार का जश्न मनाने के लिए सुन्दर लहंगा पहना हुआ है।

निधि शाह ने इवेंट की तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "लंदन, आपके प्यार और गर्मजोशी के लिए धन्यवाद! पहली बार मेहमान के तौर पर यहां आकार बहुत अच्छा लगा और मैं आप सभी के साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूं। सभी प्यार और अनंत खुशियों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं। यह त्योहार हम सभी के लिए नई शुरुआत, खुशी और समृद्धि लेकर आए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article