Sunny Arya Injured In Fire Accident: सनी भाई उर्फ तहलका भाई को बिग बॉस 17 से पहचान मिली थी। तहलका भाई फायर एक्सीडेंट में घायल हो गए। यूट्यूबर अपने घर के बाहर नई गाड़ी खरीदने का जश्न मना रहे थे। यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तहलका भाई स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस यूट्यूबर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सनी आर्या की पत्नी दीपिका अपने हाथ में गैस बैलून पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
Sunny Arya (Credit Pic: Instagram)
गैस बैलून में तहलका भाई जैसे आग लगाते है। गैस बैलून में ब्लॉस्ट हो जाता है जिसमें तहलका भाई का हाथ जल जाता है। इसके बाद वो अफरा-तफरी मच जाती है।
हादसे का शिकार हुए तहलका भाई
सनी आर्या ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो बिल्कुल ठीक है। ये घटना एक दम से हो गई जैसे ही मैंने गैस बैलून में आग लगाने की कोशिश की। उन्होंने खुलासा किया है कि पत्नी दीपिका के लिए गाड़ी खरीदने गए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस तहलका भाई से मिलने के लिए अस्पताल के बाहर खड़े नजर आए। यूट्यूबर अब बिल्कुल ठीक हैं। सनी की पत्नी बिल्कुल ठीक है। यूट्यूबर की सोशल मीडिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस 17 में तलहका भाई ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था।
