Sunil Grover का 3 दिन में हुआ था पैकअप, बिना नोटिस के हिट TV शो से कर दिया था बाहर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 10:17 AM IST

Sunil Grover replaced in Just 3 Day from a hit show without notice: हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने नाम लिए बिना कुछ ही समय में एक हिट शो से बाहर होने की बात कही है। सुनील ग्रोवर ने बताया, 'एक शो था जिसमें से उन्हें बिना किसी सूचना या नोटिस के तीन दिनों के भीतर रिप्लेस कर दिया गया था।

Sunil Grover replaced From Hit Tv Show: टीवी अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोविंग से तो सभी वाकिफ हैं। वो जब भी परदे पर आते हैं छा जाते हैं उनकी कॉमिक टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है। द कपिल शर्मा शो में गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ मशहूर गुलाटी जैसे अपने किरदारों के लिए सुनील ग्रोवर ने खूब प्रसिद्धि पाई। हालांकि, उन्होंने 2017 में कपिल शर्मा के साथ अनबन के बाद शो छोड़ दिया था। तब से लेकर अब तक सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा विवाद पर कई बयान जारी किए गए, लेकिन विवाद कभी नहीं सुलझा। अब हाल ही में सुनील ग्रोवर ने बिना नोटिस के एक शो से हटाए जाने का चौंकाने वाले खुलासा किया है। सुनील ग्रोवर के इस बयान के बाद प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने द कपिल शर्मा शो के बारे में ऐसा कहा है?

Sunil Grover

सुनील ग्रोवर, कॉमेडी टीवी शो से बाहर निकलने के बाद से अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाई दे चुके हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने नाम लिए बिना कुछ ही समय में एक हिट शो से बाहर होने की बात कही है। सुनील ग्रोवर ने बताया, 'एक शो था जिसमें से उन्हें बिना किसी सूचना या नोटिस के तीन दिनों के भीतर रिप्लेस कर दिया गया था। यहां तक कि इसके बारे में उन्हें किसी और से पता चला था।

End of Feed