टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler : क्‍या सत्‍या और सई करेंगे शादी, विराट का क्या होगा हाल ,जानें कैसा रहेगा गुम है किसी के प्‍यार का अगला मोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2023, 12:35 PM IST

GHKKPM Spoiler full episode 29 March 2023 : गुम है किसी के प्‍यार में नाटक की कहानी अब नया मोड़ लेने वाली है केस जीतने पर सई और विराट खुश हैं। जहां विराट सई को फिर से पाना चाहता है वहीं कहानी मे एक नया मोड़ भी शुरू हो रहा है। आने वाले एपिसोड में सत्‍या सई को फिर से उसका करियर शुरू करने में मदद करेगा।

Image

GHKKPM 29 March 2023 spoiler

GHKKPM Spoiler full episode 29 March 2023 : गुम है किसी के प्‍यार में नाटक की कहानी अब नया मोड़ लेने वाली है केस जीतने पर सई और विराट खुश हैं। जहां विराट सई को फिर से पाना चाहता है वहीं कहानी मे एक नया मोड़ भी शुरू हो रहा है। कहानी के नए करेक्‍टर सत्‍या सई को निर्दोश शाबित कर देता है और आने वाले एपिसोड में सत्‍या सई को फिर से उसका करियर शुरू करने में मदद करेगा। जहां सई सत्‍या को उसका पहला प्‍यार भुलाने में मदद करेगी वहीं विराट सई से अपने प्‍यार का इजहार करेगा।

गुम है किसी के प्‍यार की कहानी में हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद अब सई की लाइफ में थोड़ी शांति आई है । केस जीतने पर सई बहुत खुश है विराट भी अपनी खुशी साफ दिखा रहा है। वहीं विराट मन ही मन सई से प्‍यार कर रहा है । लेकिन क्‍या विराट पाखी को तलाक देकर सई से दोबारा शादी करेगा ? आगे आने वाले एपिसोड में विराट अपने प्‍यार का इजहार कर सकता है ।वहीं डॉक्टर सत्‍या सई का साथ देगा और उसे दोबारा से अपना करियर शुरू करने में मदद करेगा।

घर छोड़ देगी पाखी?

केस से हारने के बाद विराट पाखी को खरी खोटी सुनाने वाला है, साथ ही पाखी विराट से हाथ जोड़कर माफी मांगी और एक नई जिंदगी की शुरूआत करने के लिए कहेगी। विराट पाखी के झूठे इल्ज़ामों से परेशान होकर पाखी से तलाक लेने की बात कहेगा । तो वहीं पाखी गुस्से में अपनी सारी भडास निकाल देगी और सई के बारे में बुरा भला बोलेगी। अब देखना यह है कि पाखी घर छोड़ देगी या विराट उसे तलाक देगा ।

विराट काकू से खोलेगा अपने दिल का राज

वहीं काकू विराट से पूछने वाली ह‍ै कि उसके दिल में क्‍या है। विराट इमोशनल होकर काकू से अपने दिल की बात बताएगा और कहेगा कि वह सई से बहुत ज्‍यादा प्‍यार करता है और उसी के साथ अपनी लाइफ बिताना चाहता है। विराट सई के साथ बिताए हुए पलों को याद करेगा । क्‍या विराट सई को अपने दिल की बात बोल पाएगा ? क्‍या सई विराट का प्यार दोबारा कबूल करेगी ?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article