टीवी मसाला

Sunil Grover का 3 दिन में हुआ था पैकअप, बिना नोटिस के हिट TV शो से कर दिया था बाहर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 10:17 AM IST

Sunil Grover replaced in Just 3 Day from a hit show without notice: हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने नाम लिए बिना कुछ ही समय में एक हिट शो से बाहर होने की बात कही है। सुनील ग्रोवर ने बताया, 'एक शो था जिसमें से उन्हें बिना किसी सूचना या नोटिस के तीन दिनों के भीतर रिप्लेस कर दिया गया था।

Image

Sunil Grover

Sunil Grover replaced From Hit Tv Show: टीवी अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोविंग से तो सभी वाकिफ हैं। वो जब भी परदे पर आते हैं छा जाते हैं उनकी कॉमिक टाइमिंग का कोई जवाब नहीं है। द कपिल शर्मा शो में गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ मशहूर गुलाटी जैसे अपने किरदारों के लिए सुनील ग्रोवर ने खूब प्रसिद्धि पाई। हालांकि, उन्होंने 2017 में कपिल शर्मा के साथ अनबन के बाद शो छोड़ दिया था। तब से लेकर अब तक सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा विवाद पर कई बयान जारी किए गए, लेकिन विवाद कभी नहीं सुलझा। अब हाल ही में सुनील ग्रोवर ने बिना नोटिस के एक शो से हटाए जाने का चौंकाने वाले खुलासा किया है। सुनील ग्रोवर के इस बयान के बाद प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने द कपिल शर्मा शो के बारे में ऐसा कहा है?

सुनील ग्रोवर, कॉमेडी टीवी शो से बाहर निकलने के बाद से अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाई दे चुके हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने नाम लिए बिना कुछ ही समय में एक हिट शो से बाहर होने की बात कही है। सुनील ग्रोवर ने बताया, 'एक शो था जिसमें से उन्हें बिना किसी सूचना या नोटिस के तीन दिनों के भीतर रिप्लेस कर दिया गया था। यहां तक कि इसके बारे में उन्हें किसी और से पता चला था।

सुनील ग्रोवर ने आगे उसी घटना को याद करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। इसका घटना का उनपर बहुत ही गहरा और बुरा असर पड़ा था। सुनील ग्रोवर ने खुद पर बहुत संदेह किया और सोचा कि क्या वह उनके साथ फिर से शूटिंग कर सकते हैं। सुनील ने आगे कहा, 'मैं लगभग एक महीने के लिए एक सेल्फ में चला गया। फिर मैंने सोचा कि शायद मैं इसे आगे नहीं बढ़ाऊंगा, लेकिन फिर मुझे नहीं पता कि क्या यह किसी तरह की जिद थी। जिसने मुझे यह कहने पर मजबूर कर दिया, 'चल कोई नहीं ... एक बार और कोशिश करते हैं।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article