टीवी मसाला

8 साल बड़े एक्टर संग फिर रोमांस करेंगी सुंबुल तौकीर खान, जानिए शो से जुड़ी सारी अपडेटस यहां

Sumbul Touqeer Pair With This TV Actor: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान इन दिनों अपने अपकमिंग शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उड़ते उड़ते खबर सामने आई है कि सुंबुल के साथ 8 साल बड़े टीवी एक्टर को कास्ट किया जा रहा है, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

Image

Sumbul Touqeer Pair With This TV Actor

Sumbul Touqeer Pair With This TV Actor: टीवी दुनिया में नए शोज की मानों बारिश होने लगी है। मेकर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक से बढ़कर एक दमदार शोज लेकर हाजिर हो रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान भी अब छोटे परदे पर वापसी करने जा रही हैं। सोनी सब के अपकमिंग शो में सुंबुल की एंट्री हो चुकी है। फैंस सुंबुल को नए अवतार और कहानी में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अपकमिंग शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि मेकर्स ने कहानी के लिए हीरो को ढूंढ लिया है।

एंटरटेन्मेंट गलियारों से खबर सामने आई है कि चैनल सोनी टीवी के नए शो में सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) की जोड़ी रजत वर्मा (Rajat Verma) संग कास्ट होगी। रजत सुंबुल से उम्र में 8 साल बड़े हैं। फिर एक बाद एक्ट्रेस अपने से बड़े कलाकार संग रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं। बता दें रजत वर्मा इश्क पर जोर नहीं, बेहद, फालतू और अन्य शोज में साइड रोल निभा चुके हैं। रजत को मेन लीड में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। टीवी दुनिया में पहली बार सुंबुल और रजत ऑनस्क्रीन काम करने वाले हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

रुमर्स हैं कि शो का नाम 'इतनी सी बात है' हो सकता है। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि इस शो में सुंबुल के साथ वरुण बड़ोला की भी एंट्री हुई है। शो कब और किस वक्त रिलीज होगा इसकी जानकारी अभी सामने आना बाकी है। सुंबुल आखरी बार सोनी टीवी के सीरियल 'काव्या' में नजर आई थी जिसे दर्शकों से कुछ ज्यादा भाव नहीं मिला।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article