Sumbul Touqeer Khan उम्र में 26 साल बड़े शब्बीर आहलुवालिया संग करेंगी रोमांस? कास्टिंग देख फैंस ने पकड़ा माथा

Sumbul Touqeer Khan Rumored To Be Cast With Shabir Ahluwalia In Sony Sab Upcoming Show: सोनी सब पर जल्द ही एक नया शो दस्तक देने वाला है, जिसमें शब्बीर आहलुवालिया मुख्य भूमिका अदा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में सुंबुल तौकीर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।

Sumbul Touqeer Khan Rumored To Be Cast With Shabir Ahluwalia In Sony Sab Upcoming Show: टीवी के चर्चित एक्टर शब्बीर आहलुवालिया ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) को आखिरी बार 'राधा मोहन' में देखा गया था, जहां उन्होंने निहारिका रॉय संग मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं अब सुंबुल तौकीर खान सोनी सब पर नए शो के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। वह सीरियल 'फैमिली पंती' में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का नाम भी सामने आया है। लेकिन इस कास्टिंग को देखकर फैंस ने माथा पकड़ना शुरू कर दिया है।

सुंबुल तौकीर खान नए शो में शब्बीर आहलुवालिया संग करेंगे रोमांस?

End of Feed