टीवी मसाला

Sumbul Touqeer Khan उम्र में 26 साल बड़े शब्बीर आहलुवालिया संग करेंगी रोमांस? कास्टिंग देख फैंस ने पकड़ा माथा

Sumbul Touqeer Khan Rumored To Be Cast With Shabir Ahluwalia In Sony Sab Upcoming Show: सोनी सब पर जल्द ही एक नया शो दस्तक देने वाला है, जिसमें शब्बीर आहलुवालिया मुख्य भूमिका अदा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में सुंबुल तौकीर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।

Image

सुंबुल तौकीर खान नए शो में शब्बीर आहलुवालिया संग करेंगे रोमांस?

Sumbul Touqeer Khan Rumored To Be Cast With Shabir Ahluwalia In Sony Sab Upcoming Show: टीवी के चर्चित एक्टर शब्बीर आहलुवालिया ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) को आखिरी बार 'राधा मोहन' में देखा गया था, जहां उन्होंने निहारिका रॉय संग मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं अब सुंबुल तौकीर खान सोनी सब पर नए शो के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। वह सीरियल 'फैमिली पंती' में मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का नाम भी सामने आया है। लेकिन इस कास्टिंग को देखकर फैंस ने माथा पकड़ना शुरू कर दिया है।

'फैमिली पंती' को लेकर पहले येशा रुघानी (Yesha Rughani) का नाम सामने आया था। खबरों की मानें तो शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) के साथ येशा रुघानी मुख्य भूमिका अदा करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने कदम पीछे खींच लिये हैं। वहीं अब एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का नाम 'फैमिली पंती' के लिए सामने आया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वह शो में शब्बीर आहलुवालिया के साथ रोमांस करेंगी या फिर कोई और किरदार अदा करेंगी।

शब्बीर आहलुवालिया संग सुंबुल तौकीर खान की कास्टिंग पर फैंस ने पकड़ा माथा

'फैमिली पंती' में शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) संग सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) की कास्टिंग की बात दर्शकों को जरा भी अच्छी नहीं लगी। एक यूजर ने लिखा, "नहीं प्लीज, बिल्कुल भी नहीं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "माफ करना, लेकिन सुंबुल अभी बहुत छोटी है। शब्बीर आहलुवालिया उससे उम्र में दोगुना बड़ा है। एक पिता के तौर पर वो साथ में अच्छे लगेंगे, लेकिन अगर ये प्रेम कहानी है तो बिल्कुल भी सही नहीं होगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बाप बेटी लग रहा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article