टीवी मसाला

MC Stan-Abdu Rozik की लड़ाई पर Sumbul Touqeer Khan का बड़ा बयान, बोली 'सब ठीक हो...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2023, 11:21 AM IST

Sumbul on MC Stan-Abdu Rozik fight: टीवी अदाकारा सुंबुल तौकीर खान ने मीडिया से बात करते हुए एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई पर बड़ा बयान दिया है। एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई काफी लम्बे समय से चली आ रही है, जिस पर सुंबुल का कहना है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।

Image

MC Stan-Abdu Rozik की लड़ाई पर Sumbul Touqeer Khan का बड़ा बयान, बोली 'सब ठीक हो...'

Sumbul on MC Stan-Abdu Rozik fight: बिग बॉस 16 में पक्के दोस्तों के रूप में नजर आ चुके एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक इन दिनों दुश्मनी के चलते खबरों में हैं। बिग बॉस 16 के फिनाले पर अब्दु रोजिक की एक गलती उन पर इतनी भारी पड़ गई कि एमसी स्टैन ने उनसे सारे नाते तोड़ डाले हैं। एमसी स्टैन को जब से यह पता चला है कि अब्दु ने बिग बॉस 16 फिनाले पर उनकी मां के साथ तस्वीर नहीं खिंचवाई तब से ही वो बहुत नाराज हैं। एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जिस कारण टीवी इंडस्ट्री में घमासान मचा हुआ है।

बीती रात सुंबुल तौकीर खान ने अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन की लड़ाई के बारे में मीडिया से बात की। सुंबुल तौकीर खान बिग बॉस 16 के घर में इन दोनों के साथ रह चुकी हैं। सुंबुल तौकीर खान के अनुसार, 'हर एक रिश्ते में ऐसी चीजें होती रहती हैं। बुरा वक्त बीत जाता है। इन दोनों की दोस्ती सच्ची है, मुझे लगता है चीजें ठीक हो जाएंगी। एमसी तो अब्दु से बहुत प्यार करता है और अब्दु भी स्टैन से बहुत प्यार करता है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगी। ये दोनों जल्द ही एक हो जाएंगे।'

सुंबुल तौकीर खान ने मीडिया में बनने वाली खबरों पर भी चर्चा की है। अदाकारा ने कहा है कि लोगों को इन दोनों की लड़ाई इसलिए नजर आ रही है क्योंकि ये दोनों ही फेमस हैं। वैसे आप सुंबुल तौकीर खान की बात से कितना इत्तेफाक रखते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Article