सुंबुल खान को Bigg Boss 16 नॉमिनेशन से बचाने के लिए आगे आए पिता, अनुपमा ने भी खुलकर किया सपोर्ट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 10:58 PM IST

sumbul touqeer khan bigg boss 16 nomination: रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान, बिग बॉस 16 को अलविदा कह सकती हैं। ऐसे में सुंबुल को बेघर होने से बचाने के लिए उनके परिवार और टीम ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सुंबुल की टीम उनको नॉमिनेशन से बचाने के लिए एक कैंपेन चला रही है।

bigg boss 16 nomination: रियलिटी शो बिग बॉस 16 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस शो में हर रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। अब सलमान खान के शो बिग बॉस-16 का 2 हफ्ते बाद ही फिनाले है। इसके लिए सभी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं और ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। वैसे फिनाले से पहले एक और सेलेब बेघर होने वाला है। इस बार मंडली के सदस्यों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई है। बिग बॉस-16 नॉमिनेशन में इस बार सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और एमसी स्टेन हैं।

sumbul khan

वैसे कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते सुंबुल तौकीर खान, बिग बॉस 16 को अलविदा कह सकती हैं। ऐसे में सुंबुल को बेघर होने से बचाने के लिए उनके परिवार और टीम ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सुंबुल की टीम उनको नॉमिनेशन से बचाने के लिए एक कैंपेन चला रही है, जिसका वीडियो सुंबुल के पिता हसन तौकीर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुंबुल की टीम सड़क पर उतरकर लोगों को पेंपलेट बांट रही हैं। वीडियो में लोगों की भारी भीड़ भी देखने को मिल रही है।

End of Feed