Sumbul Touqeer Khan शो 'काव्या' के अचानक बंद होने से हुई बेहद निराश, कहा "मुझे इस शो से पहचान मिली थी

Sumbul Touqeer Khan on Kavya going off-air: टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 16 फ़ेम सुंबुल तौकीर खान का शो काव्या - एक जज्बा एक जुनून के जल्द ही बंद होने वाला है। अब इस पर मुख्य अभिनेत्री सुंबुल ने अपनी निराशा व्यक्त की है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sumbul Touqeer Khan on Kavya going off-air: टीवी अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान स्टार प्लस के शो इमली और बिग बॉस 16 से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं थीं। इसके बाद अभिनेत्री सोनी टीवी के शो काव्या: एक जज्बा एक जुनून में नजर आईं। बता दें कि यह शो 23 सितंबर 2023 को टेलिकास्ट हुआ था। लेकिन कम टीआरपी के चलते यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। टाइम्स नाउ/टेली टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक काव्या - एक जज्बा एक जुनून का आखिरी एपिसोड 27 सितंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा। अब एक इंटरव्यू में मुख्य अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)ने शो के बंद होने पर निराशा व्यक्त की है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sumbul Touqeer Khan on Kavya going off-air

Sumbul Touqeer Khan on Kavya going off-air

अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) शो काव्या - एक जज्बा एक जुनून के बंद होने के काफी निराश है। बता दें कि अभिनेत्री अपने किरदार से काफी जुड़ा हुआ महसूस करती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि "यह निर्णय बहुत जल्दी और अचानक लिया गया है।" सुंबुल ने मीडिया से कहा "मैं मिक्स्ड इमोशन से भरी हुई हूँ। दुखी भी हूँ और निराश भी हूँ। बिग बॉस 16 के बाद इस शो ने मुझे एक पहचान दी थी। हालांकि मुझे समझना चाहिए कि इंडस्ट्री की यही नियति है। कई बार चीजें आपके मुताबिक नहीं होती है।

End of Feed