टीवी मसाला

Sumbul Touqeer Khan शो 'काव्या' के अचानक बंद होने से हुई बेहद निराश, कहा "मुझे इस शो से पहचान मिली थी

Sumbul Touqeer Khan on Kavya going off-air: टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 16 फ़ेम सुंबुल तौकीर खान का शो काव्या - एक जज्बा एक जुनून के जल्द ही बंद होने वाला है। अब इस पर मुख्य अभिनेत्री सुंबुल ने अपनी निराशा व्यक्त की है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sumbul Touqeer Khan on Kavya going off-air

Sumbul Touqeer Khan on Kavya going off-air: टीवी अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान स्टार प्लस के शो इमली और बिग बॉस 16 से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं थीं। इसके बाद अभिनेत्री सोनी टीवी के शो काव्या: एक जज्बा एक जुनून में नजर आईं। बता दें कि यह शो 23 सितंबर 2023 को टेलिकास्ट हुआ था। लेकिन कम टीआरपी के चलते यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। टाइम्स नाउ/टेली टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक काव्या - एक जज्बा एक जुनून का आखिरी एपिसोड 27 सितंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा। अब एक इंटरव्यू में मुख्य अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)ने शो के बंद होने पर निराशा व्यक्त की है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) शो काव्या - एक जज्बा एक जुनून के बंद होने के काफी निराश है। बता दें कि अभिनेत्री अपने किरदार से काफी जुड़ा हुआ महसूस करती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि "यह निर्णय बहुत जल्दी और अचानक लिया गया है।" सुंबुल ने मीडिया से कहा "मैं मिक्स्ड इमोशन से भरी हुई हूँ। दुखी भी हूँ और निराश भी हूँ। बिग बॉस 16 के बाद इस शो ने मुझे एक पहचान दी थी। हालांकि मुझे समझना चाहिए कि इंडस्ट्री की यही नियति है। कई बार चीजें आपके मुताबिक नहीं होती है।

काव्या - एक जज्बा एक जुनून के ऑफ एयर होने के बाद सुंबुल अब नई अवसरों कि तलाश में हैं। बता दें कि काव्या - एक जज्बा एक जुनून में सुंबुल के IAS ऑफिसर की भूमिका निभा रहीं थीं। दर्शकों को अभिनेत्री की अभिनय भी काफी पसंद था लेकिन यह शो टीआरपी में अपना कमाल नहीं दिखा पाया, जिस वजह से इसे बंद किया जा रहा है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article