Rupali Ganguly और Sudhanshu Pandey की सेट पर होती थी लड़ाई!! बड़े बेटे आशीष ने दे दिया साफ-साफ जवाब

Aashish Mehrorta on Sudhanshu Pandey leave Anupama: रूपाली और सुधांशु के अनबन की खबरों पर आशीष ने कहा कि जब एक घर में दो बर्तन होंगे तो उनके बीच जरूर आवाज होगी । ऐसा हर वर्कप्लेस पर होता है, लेकिन काम की बातें घर पर नहीं लेकर जाई जाती। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Aashish Mehrorta on Sudhanshu Pandey leave Anupama: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक ही चर्चा तेज है वो ये कि अनुपमा( Anupama) शो के लीड कलाकार सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) ने शो को अलविदा कह दिया है। खुद वीडियो साझा कर सुधांशु ने फैंस को ये बात बताई है। अब उनके शो छोड़ने की असली वजह तो कुछ सामने नहीं आई, लेकिन चल रही खबरों की माने तो सुधांशु और उनकी को स्टार रूपाली गांगुली के बीच कुछ ठीक नहीं था जिस वजह से सुधांशु ने शो को छोड़ दिया। इसी बात की जानकारी लगाने के लिए शो के एक्स सदस्य आशीष मेहरोत्रा से बात की गई, आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Aashish Mehrorta on Sudhanshu Pandey leave Anupama

आशीष महरोत्रा ( Aashish Mehrorta) जिसने अनुपमा शो में 'तोशु' का किरदार किया था, वह कुछ ही महीने पहले शो को छोड़ चुके हैं। जब आशीष से पूछा गया कि सुधांशु के शो छोड़ने की क्या वजह है, इस सवाल पर आशीष ने बताया कि उनके शो छोड़ने की असली वजह तो मैं नहीं जानता क्योंकि मैं बहुत पहले ही शो से जा चुका हूं। वहीं रूपाली और सुधांशु के अनबन की खबरों पर आशीष ने कहा कि जब एक घर में दो बर्तन होंगे तो उनके बीच जरूर आवाज होगी । ऐसा हर वर्कप्लेस पर होता है, लेकिन काम की बातें घर पर नहीं लेकर जाई जाती।

End of Feed