Sudhanshu Pandey और Rajan Shahi की तकरार ने अलग कर दिया 'अनुपमा' का 'वनराज', जानें क्या है असली वजह

Sudhanshu Pandey V/S Rajan Shahi: सुधांशु जो कि शो में लीड किरदार में थे, उनके जाने की खबर ने फैंस को हताश कर दिया। इस खबर के बाद से ही ये अफवाह तेज हो रही है कि सेट पर निर्माता से अनबन की वजह से सुधांशु ने शो छोड़ा है।

Sudhanshu Pandey V/S Rajan Shahi: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों हर जगह छाया हुआ है। शो में इन दिनों रील और रियल लाइफ में खूब ड्रामा चला हुआ है। बीती रात सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) ने एक ऐसी खबर सुनाई जिससे फैंस हैरान हो गए। वो खबर ये थी कि सुधांशु उर्फ 'वनराज' शो से अलविदा ले रहे हैं। सुधांशु जो कि शो में लीड किरदार में थे, उनके जाने की खबर ने फैंस को हताश कर दिया। इसी के साथ अब एक और खबर पर नजर पड़ी है, वो ये कि सुधांशु ने शो के निर्माता को अनफॉलो तक कर दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Sudhanshu Pandey V/S Rajan Shahi

सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि 4 साल बाद मैंने शो को अलविदा कह दिया। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे इतना पसंद किया मैं उसका शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि मैंने शो छोड़ दिया है और अपना आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिए है। अब वनराज अनुपमा में नजर नहीं आएगा। इसी के साथ फैंस की नजर सुधांशु की फॉलोईंग लिस्ट से शो के निर्माता राजन शाही( Rajan Shahi) गायब दिखे। बताया जा रहा है कि सुधांशु ने राजन शाही( Rajan Shahi) को अनफॉलो कर दिया है वहीं राजन शाही ने भी सुधांशु को अपनी लिस्ट से हटा दिया है।

End of Feed