टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: पाखी-तोषू के बाद अब मीनू कटाएगी वनराज की नाक, बेटी की खातिर घायल शेरनी बनेगी अनुपमा

Anupamaa Spoiler 29 August, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी कब्जा जमाया हुआ है। शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अनुपमा छोटी अनु को बचाने की कोशिश करेगी। वहीं दूसरी ओर मीनू पूरे परिवार के सामने अपना प्यार कबूल कर लेगी।

Image

'अनुपमा' में 29 अगस्त को आएंगे ये महाट्विस्ट

Anupamaa Spoiler 29 August, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में तो टॉप पर जगह बनाई ही हुई है, वहीं इसके ट्विस्ट और टर्न्स इन दिनों सबके दिमाग में भी बस चुके हैं। 'अनुपमा' की टीआरपी रेटिंग दोगुनी करने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। बीते दिन 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया कि आध्या देख लेती है कि अनुपमा उसके कमरे में छुपी हुई है। वहां वह उससे अपने किये के लिए माफी मांगती है और उन्हें सबसे अच्छी मां बताती है। वहीं दूसरी ओर मीनू को लड़केवाले देखने आते हैं। लेकिन रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

मीनू की बातों से नाराज होंगे लड़केवाले

'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिलेगा कि मीनू लड़केवालों से कहेगी कि वो भारत में रहकर गरीबों की मदद करना चाहती है और उन्हीं के लिए डॉक्टर भी बन रही है। मीनू की ये बात लड़केवालों को जरा भी पसंद नहीं आएगी और वो मीनू संग रिश्ता जोड़ने से पहले ही शाह हाउस से चले जाएंगे। वहीं जब तोषू और पाखी उसे डांटेंगे तो वो कहेगी कि आप दोनों ने भागकर शादी की थी, इसलिए आप दोनों तो मत ही बोलिए।

अनुपमा को पता चलेगी कि मेघा की हालत

'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि अनुपमा जाते-जाते मेघा और विरेन की बातें सुन लेगी। उसे पता चलेगा कि मेघा ने अपनी गलती से अपनी बेटी प्रिया को खो दिया था, इसलिए वो आध्या को कैद करके रखती है। जिससे आध्या उसे छोड़कर न जाए। लेकिन अनुपमा मन ही मन सोचती है कि एक मां घायल शेरनी की तरह होती है और मैं अपनी बेटी को यहां से आजाद कराकर रहूंगी।

अनुज को जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा देगी अनुपमा

'अनुपमा' (Anupamaa) में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा आध्या से राधा-कृष्ण के मंदिर आने के लिए कहेगी। वहीं आध्या मेघा के साथ तैयार होकर निकलने ही वाली होगी कि मेघा की नजर आध्या की चिट्ठी पर पड़ जाएगी। इससे वो आध्या के पैरों में फिर बेड़ियां डाल देगी। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि अब अनुपमा अपनी छोटी को अनुज के पास कैसे लाती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article