टीवी मसाला

Sudhanshu Pandey और Rajan Shahi की तकरार ने अलग कर दिया 'अनुपमा' का 'वनराज', जानें क्या है असली वजह

Sudhanshu Pandey V/S Rajan Shahi: सुधांशु जो कि शो में लीड किरदार में थे, उनके जाने की खबर ने फैंस को हताश कर दिया। इस खबर के बाद से ही ये अफवाह तेज हो रही है कि सेट पर निर्माता से अनबन की वजह से सुधांशु ने शो छोड़ा है।

Image

Sudhanshu Pandey V/S Rajan Shahi

Sudhanshu Pandey V/S Rajan Shahi: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों हर जगह छाया हुआ है। शो में इन दिनों रील और रियल लाइफ में खूब ड्रामा चला हुआ है। बीती रात सुधांशु पांडे( Sudhanshu Pandey) ने एक ऐसी खबर सुनाई जिससे फैंस हैरान हो गए। वो खबर ये थी कि सुधांशु उर्फ 'वनराज' शो से अलविदा ले रहे हैं। सुधांशु जो कि शो में लीड किरदार में थे, उनके जाने की खबर ने फैंस को हताश कर दिया। इसी के साथ अब एक और खबर पर नजर पड़ी है, वो ये कि सुधांशु ने शो के निर्माता को अनफॉलो तक कर दिया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि 4 साल बाद मैंने शो को अलविदा कह दिया। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद जो आपने मुझे इतना पसंद किया मैं उसका शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि मैंने शो छोड़ दिया है और अपना आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिए है। अब वनराज अनुपमा में नजर नहीं आएगा। इसी के साथ फैंस की नजर सुधांशु की फॉलोईंग लिस्ट से शो के निर्माता राजन शाही( Rajan Shahi) गायब दिखे। बताया जा रहा है कि सुधांशु ने राजन शाही( Rajan Shahi) को अनफॉलो कर दिया है वहीं राजन शाही ने भी सुधांशु को अपनी लिस्ट से हटा दिया है।

इस खबर के बाद से ही ये अफवाह तेज हो रही है कि सेट पर निर्माता से अनबन की वजह से सुधांशु ने शो छोड़ा है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो खुद स्टार और राजन शाही ही बता सकते हैं, लेकिन सुधांशु पांडे ने 4 साल में शो से फैंस के दिल में अलग जगह बनाई है। सुधांशु ने शो में वनराज का किरदार किया जो लोगों को पसंद आया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article