Taara के बाद अब लंबे समय से चल रहे इस TV शो पर कैंची चलाएगा स्टार प्लस, TRP के चक्कर में मेकर्स को लगा चूना

Star Plus To Axe This TV Show After Taara: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'तारा' के बंद होने की खबर तो आ चुकी है। वहीं अब चैनल आईपीएल के बाद एक और शो पर ताला लगाने वाला है।

Star Plus To Axe This TV Show After Taara: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'तारा' को लेकर कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि इसे चैनल ने बंद करने का फैसला किया है। 'तारा' में तीन साल का लीप लाने का फैसला भी किया गया, लेकिन इसके बाद भी इसकी टीआरपी पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। वहीं अब मेकर्स ने इसे चंद महीनों में ही बंद करने का फैसला कर लिया है। 'तारा' के बंद होने से कनिका कपूर और कृषाल आहूजा के फैंस को भी तगड़ा झटका लगा। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि दर्शकों के लिए दुख की खबरें यहीं खत्म नहीं होतीं। दरअसल, 'तारा' के बाद स्टार प्लस ने टीवी पर लंबे वक्त से चल रहे एक और शो को बंद करने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी संग कृष्णा-कश्मीरा के मिलाप पर Arti Singh ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- मुझे और खुशी होती अगर...

this tv show to off air after taara

'तारा' के बाद अब इस सीरियल पर लगेगा ताला (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

स्टार प्लस का ये सीरियल कोई और नहीं बल्कि 'झनक' (Jhanak) है। टीवी के इस पॉपुलर सीरियल की शुरुआत नवंबर, 2023 में हुई थी। हिबा नवाब और कृषाल आहूजा के लीड रोल में रहते हुए 'झनक' ने टीआरपी में टॉप पर जगह भी बनाई थी। लेकिन कुछ वक्त बाद ही सीरियल टीआरपी के लिए संघर्ष करने लगा। यहां तक कि जनरेशन लीप और स्टार कास्ट के बदलने के बाद भी 'झनक' की टीआरपी में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। टॉप 5 तो क्या टॉप 10 से भी 'झनक' बाहर हो चुका है। यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए किरदार के साथ इस एक्टर ने मारी एंट्री, गोकुलधाम सोसायटी अब मचेगा बवाल

End of Feed