Sorab Bedi ने निहारिका को कभी नहीं किया डेट! खुद किया खुलासा, डेलनाज संग एज गैप पर बोले- उससे सुंदर लड़की...

Sorab Bedi On Niharika Tiwari And Delnaaz Daruwala: 'स्प्लिट्जविला 16' का हिस्सा रहे सौरभ बेदी ने निहारिका तिवारी संग ब्रेकअप और डेलनाज दारूवाला संग एज गैप पर करारा जवाब दिया है।

Sorab Bedi On Niharika Tiwari And Delnaaz Daruwala: 'स्प्लिट्जविला 16' का हिस्सा रहे सौरभ बेदी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सौरभ बेदी ने मशहूर फैशन डिजाइनर डेलनाज दारूवाला संग इंटीमेट तस्वीरें साझा कर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। लेकिन देखते ही देखते सौरभ बेदी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। लोगों ने सौरभ बेदी को डेलनाज दारूवाला संग एज गैप पर तो आड़े हाथों लिया ही। साथ ही निहारिका तिवारी संग ब्रेकअप के लिए उन्हें 'चीटर' का टैग भी दिया। लेकिन अब इन मामलों पर सौरभ बेदी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने वीडियो साझा कर निहारिका तिवारी संग रिश्ते का सच बयां किया। साथ ही डेलनाज दारूवाला संग एज गैप पर भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Splitsvilla X6 फेम Sorab Bedi ने डेलनाज दारूवाला संग कोजी फोटोज शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता, एज गैप पर हुए ट्रोल

Sorab Bedi ने डेलनाज दारूवाला संग एज गैप पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सौरभ बेदी (Sorab Bedi) ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। सौरभ बेदी ने कहा, "ये जो तुम गलत नैरेटिव फैला रहे हो ना 'चीटर चीटर चीटर।' भाई चीटिंग तब होती है जब हमने एक-दूजे को कमिटमेंट दी हो कि हम रिलेशनशिप में हैं। कुछ भी नहीं बोला था हमने, हम अच्छे दोस्त थे। हमने कोशिश की थी, लेकिन नहीं निभी। जब निहारिका ने बोला ना कि हम रास्ते अलग कर रहे हैं। उससे पहले से ही हमने एक-दूजे को बोल दिया था कि नहीं हो पा रहा है हमारा, हम डेट नहीं कर सकते। निहारिका ने बहुत बाद में शेयर किया था। हमने कभी डेट किया ही नहीं तो चीटिंग हो कैसे गई भाई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इवेंट में फूटा Anjali Arora का गुस्सा, महज 12 मिनट में छोड़ा स्टेज, चिल्लाते हुए बोलीं- 'बुलाओ ऑर्गेनाइजर को'

End of Feed