टीवी मसाला

90 के दशक की अभिनेत्री Sonam Khan जल्द लेंगी बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा, एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी चुप्पी

Sonam Khan enter in Bigg Boss OTT 3: 90 के दशक की आइकन सोनम खान के बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई में देखा गया और पैपराज़ी के साथ बातचीत के दौरान, सोनम ने इस बारे में खुलकर बात की और अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

Image

Sonam Khan enter in Bigg Boss OTT 3

Sonam Khan enter in Bigg Boss OTT 3: 90 के दशक की आइकन सोनम खान के बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सनी देओल के साथ त्रिदेव और अमिताभ बच्चन के साथ अजूबा जैसी हिट फिल्मों में अपनी उल्लेखनीय भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हुई थी। अब बिग बॉस ओटीटी 3 में सोनम की भागीदारी की अफवाह ने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है। अब हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई में देखा गया और पैपराज़ी के साथ बातचीत के दौरान, सोनम ने इस बारे में खुलकर बात की और अपनी प्रतिक्रिया साझा की। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

पेपरजी ने सोनम से बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी संभावित भागीदारी के बारे में ऑनलाइन प्रसारित मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछा, तो अभिनेत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "उन्हें इन सबके बारे में कुछ भी नहीं पता।"

1993 में 'त्रिदेव' के निर्देशक राजीव राय से शादी करने के बाद, उन्होंने फ़िल्में छोड़ दीं और भारत छोड़ दिया। सोनम ने 1991 में राजीव राय से शादी की। 2016 में तलाक के बाद, वह अपने बेटे गौरव के साथ कई सालों तक विदेश में रहने के बाद भारत लौट आईं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में उनकी आगामी उपस्थिति उनकी वापसी और अनिल कपूर के साथ फिर से जुड़ने का संकेत है। यश चोपड़ा की मल्टी-स्टारर 'विजय' में ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, राजेश खन्ना और हेमा मालिनी थे। जबकि सोनम को फिल्म में ऋषि कपूर के साथ जोड़ा गया था, उन्होंने अनिल कपूर के साथ भी महत्वपूर्ण दृश्य साझा किए थे।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article