टीवी मसाला

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के मंच पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, शादी का वो किस्सा अचानक आ गया याद

Sonakshi Sinha Starts Crying On India's Best Dancer Stage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पहली बार इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर आईं। उन्होंने पति जहीर इकबाल के साथ वहां कदम रखा था। हैरत की बात तो यह है कि शो में सोनाक्षी फूटफूटकर रोती दिखीं।

Image

विदाई का मंजर याद कर रो पड़ीं सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha Starts Crying On India's Best Dancer Stage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल जून में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज की, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के लिये काफी सुर्खियों में भी रहे थे। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने पति के साथ 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) के मंच पर शिरकत की। जहां वो एक परफॉर्मेंस देखकर फूट-फूटकर रोने लगीं। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का 'इंडियाज बेस्ट डांसर' से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) साथ में स्टेज पर एंट्री करते हैं। दोनों ने साथ में रोमांटिक डांस भी किया। वहीं इंडियाज बेस्ट डांसर की कंटेस्टेंट इशानी ने अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसमें एक बेटी की शादी से लेकर विदाई तक का सफर दिखाया गया। इशानी का परफॉर्मेंस देखकर सोनाक्षी सिन्हा को अपनी विदाई याद आ गई और वह अपनी मम्मी पूनम सिन्हा को भी याद करने लगीं। ईशानी का परफॉर्मेंस देख सोनाक्षी सिन्हा रोने लगीं। उन्होंने कंटेस्टेंट की तारीफ में लिखा, "बहुत ही अच्छा परफॉर्मेंस था।"

23 जून को हुई थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी रचाई थी। यूं तो एक्ट्रेस के मम्मी-पापा उनके साथ थे। लेकिन बताया जाता है कि सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा शादी का हिस्सा नहीं बने थे। यहां तक कि शादी से पहले ही दोनों भाई-बहनों ने एक-दूजे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article