प्रेग्नेंसी की वजह से शो से रिप्लेस हो गई थीं स्मृति ईरानी, एक्ट्रेस की गरीबी पर मेकअप मैन को आती थी शर्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 27, 2023, 03:09 PM IST

केंद्रीय मंत्रीय स्मृति ईरानी (Smriti Irani) इन दिनों अपने इंटरव्यू को लेकर में चर्चा है। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी दिन तक काम कर रही थी और फिर भी उन्हें छुट्टी से वापस आने के बाद शो से बाहर निकाल दिया।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को घर-घर में क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस फिलहाल शोबिज की दुनिया से दूर है और राजनीति में सक्रिय हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक दिन में कितना महताना कमाती थी और उनके मेकअप आर्टिस्ट को शर्मिंदगी होती थी। स्मृति ईरानी ने नीलेश मिश्रा को दिए इंटरव्यू में कहा कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेटे पर प्रोड्यूसर शोभा कपूर ने नियम बनाया था कि कोई खाना नहीं खाएगा। इसकी वजह से सेट का फर्नीचर खराब होता था।

smriti irani

smriti irani (credit pic: instagram)

स्मृति ईरानी ने बताया था कि मेरे मेकअप मैन ने कहा था कि आप स्टार की तरह नहीं दिखते हैं और न उस तरह का लाइफस्टाइल जीत हो। उस समय मुझे हर दिन का मेहताना 1800 रुपये मिलते थे। मेरे मेकअप मैन ने कहा किआप गाड़ी ले लो। मैं गाड़ी से आता हूं और आप तुलसी भाभी ऑटो से आती हों। मुझे बहुत शर्म आती है।

End of Feed