'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' से सामने आया स्मृति ईरानी का पहला लुक, तुलसी विरानी ने ताजा की यादें

Smriti Irani First Look: एकता कपूर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' लॉन्च करने वाली हैं जिसका इंतजार पूरा हिंदुस्तान कर रहा है। अब हाल ही में सेट से स्मृति ईरानी का लुक सामने आया है जिसे देख लोगों के मन में तुलसी विरानी को लेकर यादें ताजा हो गईं।

Smriti Irani First Look: टीवी दुनिया का आइकोनिक सीरियल 'क्यूँकि सास भी कभी बहु थी' अपने दूसरे सीजन के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। प्रोड्यूसर एकता कपूर शो का दूसरा सीजन जल्द ही लॉन्च करने वाली है। जब से घोषणा हुई है फैंस बस इंतजार ही कर रहे हैं। फिर एक बार परदे पर स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। सालों बाद स्मृति टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। अब हाल ही में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के सेट से स्मृति ईरानी का लुक सामने आया जिसमें वो फिर एक बार तुलसी विरानी के किरदार में नजर आईं।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 smriti irani as tulsi virani

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' से स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सालों बाद टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। अब हाल ही में शो के सेट से तुलसी विरानी का लुक सामने आया। तस्वीर में स्मृति ईरानी ने महरुन रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। गले में हार और मंगलसूत्र भी नजर आया।तुलसी ने अपने पति मिहिर विरानी के नाम का सिंदूर मांग में भरा हुआ है। स्मृति को वापिस तुलसी विरानी के लुक में देखना काफी मजेदार है। तस्वीर को देख लोगों का कहना है कि स्मृति आज भी वैसी ही नजर आ रही हैं जैसे पहले थीं।

End of Feed