TV Reality Shows are Scripted Singer Shaan Confess: बॉलीवुड सिंगर शान ( Shaan) सींगिंग के अलावा रिएलटी शो भी जज करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से शान ने ऐसी शोज से दूरी बना रखी है। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट में नजर आए जिसमें उन्होंने सिंगिंग रियएटी शो की पोल खोलते हुए बताया कि ये सब पहले से रिकॉर्ड किया हुआ होता है। उन्होंने ऐसे शो जज न करने का कारण भी बताया। शान के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। इंडियन आइडल 15 के खत्म होने के बाद ऐसा विवाद होना जो खूब वायरल हो रहा है।
हाल ही में सिंगर शान( Shaan) विक्की लालवानी के साथ पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने टीवी के रियलटी शो पर खुलकर बात की। शान ने बताया कि 2018 के बाद से टीवी के सिंगिंग रियलटी शो में कई सारी चीजें बदल गई है। शो की अब स्क्रिप्ट तैयार होने लगी हैं। कंटेस्टेंट हर बार स्टेज पर नहीं गाते। शान ने खुलासा किया कि उनके गानों को रिकॉर्ड किया जाता है और बाद में एडिट किया जाता है। उसमें जरूरी चीज़े थीन करने के बाद ही इसे लाइव किया जाता है। यही नहीं जज अपने रिएक्शन भी उसी एडिट गाने पर देते हैं। शान ने कहा कि मुझे ये बदलाव पसंद नहीं आया जिस वजह से मैंने ऐसे शो जज करने छोड़ दिए थे।
बताते चले कि उन्होंने सारे.गा.मा.पा( Sa.re.ga.ma.pa Little Champs) लिटल चैंपस और 'द वॉयस इंडिया' ( The Voice India_ जैसे शो जज किए हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से ऐसे शोज से दूरी बनाए हुए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले इंडियन आइडल 15 ( Indian Idol 15) के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें हेमा मालिनी के हाथ में शो की स्क्रिप्ट नजर आई थी। T
