टीवी मसाला

'एक और बेटी नहीं चाहिए...'- जब पलक की इस हरकत पर श्वेता तिवारी ने पकड़ लिया माथा, सरेआम निकाला था दिल का गुबार

Shweta Tiwari Once Said She Cannot Afford One More Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। लेकिन एक बार एक्ट्रेस ने कहा था कि वह एक और बेटी नहीं पाल सकती हैं।

Image

श्वेता तिवारी ने जब पलक तिवारी की इस हरकत पर पकड़ लिया माथा

Shweta Tiwari Once Said She Cannot Afford One More Daughter: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्वेता तिवारी इन दिनों भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। श्वेता तिवारी के साथ-साथ उनकी बेटी पलक तिवारी भी लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। श्वेता तिवारी और पलक तिवारी की बॉन्डिंग मां-बेटी से ज्यादा बेस्ट फ्रेंड्स वाली है, जिसे फैंस भी खूब सराहते हैं। लेकिन एक बार पलक तिवारी की एक हरकत ने श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को ये कहने पर मजबूर कर दिया था कि वह एक और बेटी नहीं पाल सकतीं। श्वेता तिवारी ने इस बात का कारण भी साझा किया था।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने साल 2016 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने रेयांश रखा। वहीं पिंकविला संग एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवाीर ने कहा था कि उन्हें बेटा चाहिए बेटा नहीं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह जाहिर करते हुए कहा, "पलक के 16वें जन्मदिन पर, वह शॉपिंग पर गई और उसने मेकअप खरीदा जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये थी। इतने महंगे सामान। हर आईशेडो करीब 7 से 8 हजार रुपये का था।" श्वेता तिवारी ने इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कहा कि बस अब मैं एक और बेटी नहीं पाल पाऊंगी।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने बेटी पलक तिवारी के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैं इतना खर्च नहीं उठा पाऊंगी। मैं एक और बेटी को नहीं पाल सकती।" बता दें कि श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक तिवारी अक्सर एक-दूजे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं। पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक वक्त ऐसा था जब वो अपनी मां को 'दीदी' कहकर पुकारती थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article