Tuesday Trivia: श्वेता तिवारी ने डंडे से की थी अभिनव कोहली की पिटाई! एक्स पति ने सरेआम खोली थी पोल

Shweta Tiwari Once Hit Abinav Kohli With Stick: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन बता दें कि एक्ट्रेस पर अपने पति अभिनव कोहली को डंडे से मारने का आरोप लग चुका है। ये आरोप खुद अभिनव कोहली ने एक्ट्रेस पर लगाया था।

Shweta Tiwari Once Hit Abinav Kohli With Stick: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के लिए आज भी लोगों के दिलो-दिमाग में बसती हैं। उन्होंने यूं तो करियर में कई टीवी शोज में हाथ आजमाया, लेकिन जो पहचान उन्हें प्रेरणा बनकर मिली, वो शायद ही कोई और शो उन्हें दिला पाया। लेकिन करियर से इतर श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की निजी जिंदगी उथल-पुथल से भरी हुई थी। एक्ट्रेस की दोनों शादियां नाकाम रहीं। राजा चौधरी संग तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने एक्टर अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) संग शादी रचाई थी। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों एक-दूजे से अलग हो गए। वहीं अभिनव कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी पर मारपीट का आरोप लगाया था।

श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली की करी थी डंडे से पिटाई

End of Feed